चिनैनी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोग और वाहन चालक काफी परेशान हैं। खस्ताहाल सड़क से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और आवागमन सुचारु हो सके।