चिनैनी के वार्ड नंबर 4 तथा चिनैनी तवी पुल मार्ग के बीच पुली बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बैठता है जबकि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार दो पहिया वाहन गिर जाते हैं और लोग घायल हो जाते हैं इसके अलावा गड्ढों में भरा पानी गाड़ियों के टायर के कारण राहगीरों पर भी उनकी छींटे पड़ जाती हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या का समाधान निकालने की मांग उठाई है।