फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: पुरमंडल ब्लॉक में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया

पुरमंडल ब्लॉक में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल पुरमंडल, हायर सेकेंडरी स्कूल उत्तरबहनी, हायर सेकेंडरी स्कूल खड़ा मढ़ना, बस स्टैंड पुरमंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पुरमंडल, नायब तहसील कार्यालय पुरमंडल, प्रीमिनेंट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन खड़ा मढ़ना सहित अन्य प्रमुख संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया और गणतंत्र दिवस को देश के लिए गर्व व सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला और लोगों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें