गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को रियासी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मार्च पास्ट परेड की रिहर्सल गई। जम्मू कश्मीर पुलिस, आईआरपी, सीआरपीएफ, एनसीसी के साथ ही लगभग सोलह शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों ने कदम ताल करते हुए मार्च पास्ट किया। परेड कमांडर इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव ने राष्ट्रीय सैल्यूट के साथ परेड को शुरू करवाया। मार्च पास्ट परेड का निरक्षण करने के लिए डीसी विशेष पाल महाजन के साथ जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।