रियासी से श्री शिवखोड़ी धाम रनसू के लिए कावड़ यात्रा निकाली गई। नगर के नई बस्ती स्थित शिव मंदिर से कावड़ यात्रा शुरू हुई,जोकि नगर के विभिन्न हिस्सों से हो कर गुजरी। इस दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष लगाए गए। युवाओं के द्वारा अपने कंधों पर कावड़ उठाए गए थे,जिस में गंगोत्री से जल भर कर लाया गया था,जो शिवखोड़ी में प्राकृतिक शिवलिंग पर छिड़का जाएगा।