फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रियासी में दिव्यांगों के लिए आयोजित रैली, सरकारी सुविधाओं से जागरूकता का संदेश

निकिता गुप्ता Updated Fri, 07 Feb 2025 06:51 PM IST

रियासी के मिनी सचिवालय से शुक्रवार दोपहर को दिव्यागों की एक स्कूटी रैली को एडीडीसी सुखदेव सिंह संबयाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से रैली का आयोजन किया गया था जिसे सुगम्या यात्रा का नाम दिया गया। रैली में शामिल स्कूटी सवार दिव्यांगों ने मिनी सचिवालय से थापा चौक उस के बाद भीमगढ़ फोर्ट तक गए। रैली का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि आज दिव्यांगों को हर सुविधा मिल रही है और अपने पैरों पर सक्षम है। दिव्यांग सरकारी कार्यालयों में जा कर वहां पर दिव्यांग लोगों को मिलने वाली सुविधा बारे जानकारी प्राप्त करेंगे। किसी कार्यालय में अगर दिव्यांग वर्ग को कोई परेशानी आती दिखती है तो वह इस की जानकारी संबंधित विभाग को देंगे। मौके पर आए हुए दिव्यांगों को एक एक गिफ्ट देते हुए नशा मुक्त भारत का आह्वान करने को कहा गया। समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी सचिन शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें