दशहरे के अवसर पर श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से राजतिलक भवन पुरानी मंडी में शस्त्र पूजा का आयोजन किया। जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने पारंपरिक हथियारों का पूजन किया। इस परंपरा में शस्त्रों को साफ किया गया। और उनके सही उपयोग का संकल्प लिया गया है, जो कि न्याय और राष्ट्र रक्षा के प्रतीक हैं।