एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने 17 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पुरमंडल धार्मिक मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और प्रदर्शनी लगाने का अवसर देने का भी आश्वासन दिया।