जम्मू मार्ग पर स्थित गांव बृजनगर के पास मुख्य सड़क मार्ग बने गड्ढे से आए दिन वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा वही वह से पैदल निकल पाना भी दिक्कत बनी हुई है। स्थानीय दुकानदार रमेश शर्मा का कहना है कि इसी मार्ग से एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हर रोज आने जाने पर सड़क तालाब बनी होने पर अनदेखी की जा रही है। राकेश कुमार का कहना है कि गज दिनो एसडीएम आरएस पुरा व स्थानीय विधायक को भी अवगत कराने पर सड़क की ओर ध्यान नही दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि हर रोज दुर्घटना घट रही पर पीडब्ल्यूडी विभाग यहां पर आरबीएम डाल सडक पर बने गड्ढों को नहीं भरा जा रहा। अंकुश रैणा का कहना है कि दो तरफा सड़क मार्ग होने पर कई वाहन दूसरी सड़क से आवाजाही कर रहे जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते आई बाढ के बाद अधिक मात्रा में पानी आने पर सड़क टूटने के बाद उस पर ध्यान नही दिया जा रहा। प्रशासन को सड़क के दोनों ओर नालो का निर्माण कराए जाने के साथ बदहाल सड़क का सुधार करवाए जाने की मांग की। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकूर ने पूछे जानेपर कहा कि संबंधित विभाग को निर्देश जारी किया गया है और शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।