फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में बड़ा हादसा टला: ट्रक से टकराकर अनियंत्रित ट्राला दुकानों में घुसा

हॉस्पिटल रोड के सामने आज सुबह एक ट्राले के दूसरे ट्रक से टकरा जाने के बाद सड़क हादसा हो गया। टकराव की तेज़ रफ्तार में पीछे चल रहा ट्राला अनियंत्रित होकर रोड किनारे स्थित बंद दुकानों से जा भिड़ा। घटना सुबह के समय हुई, जब अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुकानों के ठीक साथ एक लाइब्रेरी भी है, जहां रोजाना बच्चे पढ़ने आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय लाइब्रेरी में भीड़ रहती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार कमल भट्टी और इंदर सिंह ने बताया कि एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे चल रहे ट्राले को रोकने का समय नहीं मिला और वह सीधे दुकानों में घुस गया। किस्मत से इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें