जम्मू संभाग के जिला रामबन में भारी भूस्खलन हुआ है। रामबन-गूल रोड पर रामबन से पांच किलोमीटर दूर ककराला मोड़, परनोट क्षेत्र में भूस्खलन और जमीन धंसने के बाद कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने करीब 50 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया है।