फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में 'काव्य कलरव' का आयोजन, 50 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने दिखाया हुनर

Nikita Gupta Updated Sat, 23 May 2026 05:47 PM IST

सृजन इंटरनेशनल स्कूल, जम्मू द्वारा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय सभागार में अंतर विद्यालय हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता ‘काव्य कलरव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जम्मू क्षेत्र के 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा मंचीय अभिव्यक्ति को निखारना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्रधानाचार्य किरणजीत कौर द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी कविता की समृद्ध परंपरा से जुड़ने और भाषा-साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भीतर साहित्यिक चेतना को जीवित रखना समय की आवश्यकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें