कश्मीर को दो सीएम देने वाली सीट। सेब-अखरोट का गढ़...और चिनार के सबसे ऊंचे, सबसे बूढ़े और सबसे ज्यादा दरख्तों के कारण चिनार टाउन कहलानेवाला बिजबिहेड़ा पर यहां मुकाबला परिवार बनाम परिवार है। एक ओर मुफ्ती मोहम्मद सईद की नातिन इल्तिजा मुफ्ती उम्मीदवार हैं, तो दूसरी ओर मुफ्ती मोहम्मद सईद को हरा चुके अब्दुल गनी के बेटे बशीर नेशनल कॉन्फ्रेंस से। जहां इल्तिजा मुफ्ती चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं।