जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) की ओर से शहर के ज्वेल चौक साइंस कॉलेज के पास मंगलवार को वॉल ऑफ शेम पहल के अंतर्गत एक नुक्कड़-नाटक और वॉल पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में सफ़ाई और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार करने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके पर जम्मू नगर निगम आयुक्त डॉ देवांश यादव व निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनोद कुमार शर्मा मौजूद रहे।