फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीटों पर भेदभाव, युवा राजपूत सभा ने तवी ब्रिज पर भूख की हड़ताल

श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस सीटों के बंटवारे में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर कम सीटों पर प्रवेश देने के मामले में संघर्ष समिति आंदोलन कर रही है।सोमवार को उसी आंदोलन के क्रम में समर्थन में उतरे युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष मनदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तवी ब्रिज पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल कर धरना दिया।इस मौके पर अध्यक्ष मनदीप सिंह चिब ने कहा कि आंदोलन की इस कड़ी में सोमवार को सभी जिला मुख्यालय में धरना दिया जा रहा है। सरकार और एलजी प्रशासन यदि समस्या का हल नहीं करेगा तो जम्मू बंद करने का भी फैसला लेंगे।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड सहित कटड़ा मेडिकल कालेज के कार्यकारी निदेशक डॉ यशपाल शर्मा पूरे मामले में दोषी हैं।बीते दिनों आई एनएमसी की टीम ने श्राइन बोर्ड के सदस्यों, मेडिकल कालेज का दौरा किया है।अपनी रिपोर्ट वह दिल्ली में विभाग को देंगे।रिपोर्ट में क्या दिया है इसकी जानकारी मिलने के बाद आगे कार्रवाई करेंगे।यदि यह हिंदू छात्रों के खिलाफ हुई तो एनएमसी के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा।हिंदू छात्रों को इनका हक दिलाकर ही चैन से बैठेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें