फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: नौ महीने से नहीं मिला बीमा क्लेम, ट्रक मालिक ने कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन

बिश्नाह में ट्रक चालकों ने एक बीमा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रक मालिक अमरीक सिंह का लंबित इंश्योरेंस क्लेम जल्द जारी करने की मांग की। अमरीक सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में शॉर्ट सर्किट के कारण उनका ट्रक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया था, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी ने क्लेम का भुगतान नहीं किया। उन्होंने कहा कि ट्रक ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था और उस पर लगभग ₹25 लाख का बैंक ऋण भी बकाया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बीमा कंपनी के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें