फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: तीन फीट की बर्फबारी के बीच आई इमरजेंसी कॉल, गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने सेना के जवान

Sun, 04 Feb 2024 06:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के खानबल से पीएचसी विलगाम तक भारी बर्फबारी के बीच शनिवार को विलगाम आर्मी कैंप ने एक गर्भवती महिला को बचाया गया। सेना ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के करीब आर्मी कैंप विलगाम को एसएचओ विलगाम और गर्भवती महिला सफूरा बेगम के पति मुश्ताक अहमद गागी से मदद मांगी।

सेना से गर्भवती महिला के तत्काल बचाव और चिकित्सा निकासी का अनुरोध किया गया, जो गंभीर स्थिति में थी। ऐसे में सेना के जवान ने तुरंत मौका संभालते हुए आधी रात में दो तीन फीट बर्फ में करीब आठ किमी तक पैदल यात्रा कर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

पीएचसी विलगाम में पहले से ही तैयार विलगाम डॉक्टरों की टीम ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौका संभाला। इस बीच परिवार और डॉक्टरों ने मां और बच्चे की जान बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई और समय पर सहायता के लिए भारतीय सेना और विलगाम पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें