फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में 28 नवंबर से ‘हम भी कम नहीं’ टैलेंट शो, बच्चों को हुनर दिखाने का मिलेगा सुनहरा मौका

मुस्कान चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए 28 नवंबर से जिला मुख्यालय रियासी में हम भी कम नहीं टैलेंट शो आयोजित करवाया जाएगा। शो में पांच से ऊपर की आयु वर्ष का बच्चा हिस्सा ले सकता है। ट्रस्ट के चेयरमैन संदीप मेहरा ने बताया कि यह टेलेंट शो जिला के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रधान करेगा। शो में दिव्यांग बच्चों को निशुल्क इंट्री दी जाएगी। रियासी में शो के बाद सेमीफाइनल कटड़ा में और फाइनल जम्मू में होगा। प्रतिभावान बच्चों को देश के अन्य हिस्सों में भी जाने का मौका मिलेगा। पूर्व पार्षद अमित शर्मा मशहूर गायक चमन लाहिरी और व्यवसाई विशाल पंडोत्रा ने बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए होने जा रहे टैलेंट शो में हिस्सा लेने को प्रेरित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें