फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में मेडिकल कॉलेज सीटों को लेकर हिंदू संगठनों ने भजन-कीर्तन कर जताया रोष

रियासी में श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में सीटों का आवंटित किए जाने के मामले पर मंगलवार शाम को हिंदू संगठनों ने भजन गा कर रोष जताया। मंगलवार शाम को विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नगर के मुख्य बाजार में स्थित भगवान श्री गणेश भगवान के मंदिर के बाहर इकट्ठा हुए। इस दौरान भजन गाने के साथ ही हनुमान चालीसा को भी गाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि श्राइन बोर्ड की तरफ से जो फैसला किया गया है वह हिंदुओं के खिलाफ है। इस फैसले को वापिस लिया जाना चाहिए। माता वैष्णो देवी मंदिर में देश विदेश के लाखों हिंदू श्रद्धालु आते है उन्हें के चढ़ावे से बोर्ड भी चलता है जिस लिए मेडिकल कॉलेज में भी सिर्फ हिंदुओं को ही दाखिला मिले इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जल्द ही जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने का भी ऐलान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें