फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया! रियासी में भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हुआ गणेश विसर्जन

रियासी के ओपन एयर थियेटर रामलीला मैदान में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर शुरू किए गए गणेश उत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ इस के साथ ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन दरिया चिनाब में किया गया। गणेश उत्सव के दसवें दिन शुक्रवार की सुबह पंडाल में पंडित चमन लाल शर्मा ने विधिवत पूजा की। पंडाल में हवन भी हुआ जिस में गणेश उत्सव मंडली के सभी सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठ कर हवन की बाद में पूर्णाहुति दी गई जिस में बाजार के स्थानीय लोग भी शामिल हुए। दोपहर दो बजे के करीब एक शोभायात्रा को बाजार से निकाला गया जोकि बस अड्डे थापा चौक ऋषि चौक महादेव मोहल्ला सिला से होते हुए बारादरी स्थित दरिया के पास पहुंची। जोरदार जयघोष के साथ भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को दरिया में विसर्जित किया गया। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरया,अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयघोष लगाए गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल भी डाला। सभी लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें