फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: हिंदू समाज की जनसंख्या पर जताई चिंता, तोगड़िया ने घर-घर जाकर किया संवाद

विश्व हिन्दू परिषद के इंचार्ज अनील शर्मा और कार्यकताओं ने विजयपुर में देर शाम पहुंचे पर प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू घटा तो हिंदू कटा केवल एक नारा नहीं बल्कि हिंदुओं के लिए एक चेतावनी है। इसे गंभीरता से समझने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर छोटे-छोटे समूहों में संवाद किया और समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।दौरे के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा हिंदू समाज की जनसंख्या में आ रही कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिंदू घटा तो हिंदू कटा यह केवल नारा नहीं बल्कि एक चेतावनी है, जिसे समाज को गंभीरता से समझना होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हिंदू जागृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू समाज हमेशा से जागृत रहा है, लेकिन राम मंदिर आंदोलन ने इस चेतना को नई दिशा दी और समाज को अधिक संगठित, मजबूत तथा एकीकृत किया। तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें