अमरनाथ यात्रा को लेकर डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार ने जिला सांबा के विभिन्न लंगर और लॉजमेंट सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीची माता मंदिर में ठहरे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि मौसम व परिस्थितियां सामान्य होते ही यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।