सावन महीने के पहले सोमवार को रियासी के शिवालयों में लोगों की भीड़ उमड़ी। नगर के वार्ड नौ में स्थित आप शंभू महादेव जी के मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे ही लोग भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे। दोपहर एक बजे तक लोगों ने मंदिर में पहुंच कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आने पाए,इसके लिए श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड कटरा के कर्मचारियों ने व्यवस्था को संभाले रखा।