सांबा में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता जिला सांबा के AICC ऑब्जर्वर तस्वीर सोलंकी ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और संगठन विस्तार एवं भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।