कांग्रेस विधायक इरफान अहमद लोन ने कहा कि भाजपा विधायकों ने मेरे ऊपर हमला किया। मेरे हाथ में वक्फ संशोधन विधेयक की प्रति थी उसे छीना उसके बाद धक्का मुक्की की। भाजपा नाथूराम गोडसे के भक्त और बापू के हत्यारे हैं। हम विधेयक पर चर्चा करना चाह रहे थे। मेरी किसी भी भाजपा विधायकों के साथ निजी लड़ाई नहीं है लेकिन विधानसभा के अंदर इस तरीके का हमला करना यह दर्शाता है कि भाजपा के विधायक किस मानसिकता से ग्रस्त है।