आईजी बीएसएफ शशांक आनंद ने कहा कि बीएसएफ के जवान 24 घंटे हर मौसम में बॉर्डर पर सतर्क रहते हैं। बॉर्डर और देश वासियों की सुरक्षा हमारे कंधों पर है जिसे हम बखूबी निभा रहे हैं। आंतक, नशा और घुसपैठियों को करारा जवाब दे रहे हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई हमने एक माह में पूरा कर बॉर्डर पर सुरक्षा और मजबूत किया है।