आने वाली 29 अगस्त को बाबे वाली माता जम्मू से छड़ी यात्रा रियासी में पहुंचेगी जिसे बाद में पूरी श्रद्धा के साथ तहसील भमाग में स्थित श्री पांगण देवता देवस्थान पर ले जाया जाएगा। शनिवार को श्री पांगण देवता देवस्थान विकास समिति की तरफ से एक पत्रकारवार्ता की गई जिस में छड़ी यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। समिति के चेयरमैन ने बताया कि यात्रा 29 अगस्त को बाबे वाली माता जी के मंदिर से सुबह नौ बजे निकलेगी। दोपहर को बारह बजे काली माता मंदिर कटड़ा व दो बजे कालका माता मंदिर रियासी में पहुंचेगी। दोनों मंदिरों में माथा टेकने व पूजा करने के बाद यात्रा शाम को फ़गौरी को जाएगी। तीस अगस्त को यात्रा सतोई गली सराड को जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि छड़ी यात्रा के साथ जम्मू कटड़ा रियासी व भमाग से आने वाले लोगों की सुविधा का भी पूरा खयाल रखा जाएगा। सभी लोगों से अपील की गई कि वह इस प्राचीन यात्रा में जरूरी शामिल हो।