फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: ब्लॉक मेदान में भव्य हिंदू सम्मेलन, पूज्य संत गंगा दर महाराज रहे मुख्य अतिथि

बीडीओ ब्लाक मेदान में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोअजना वाले पूज्य संत गंगा दर महाराज जी मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन की शुरुआत आए हुए संतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर सोअजना वाले पूज्य संत गंगा दर जी महाराज ने कहा कि हिंदू होना गर्व की बात है। हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसमें होना सम्मान की बात है। भारत देश हिंदुओं का देश है सभी लोग हिंदू है और सभी को जातपात से दूर रह कर हिंदू धर्म के प्रति एकजुट रहना होगा। इस दौरान बीच बीच में पूरा पंडाल भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। सम्मेलन के संपन्न होने के बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें