फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी में सरदार पटेल की 150वीं जन्म शताब्दी पर हुआ भव्य आयोजन

मंगलवार को पौनी में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150बी जन्म शताब्दी मनाई गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि सरदार बल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में माना जाता है। उन्होंने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 565 रियासतों को भारत में विलय करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेस पार्टी पर इशारा करते हुए कहा कि जो सम्मान सरदार बल्लेबाज पटेल को मिलना चाहिए था वह पिछली सरकारों ने नहीं दिया। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा व भाजपा के जिला प्रधान रोहित दुबे विधायक कुलदीप राज दुबे के अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और भाजपा के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिस के बाद एकता की दौड़ राजकीय हाई सेकेंडरी स्कूल से शुरू हुई जोकि मुख्य बाजार से होते हुए पुरिया तक गई। इस अवसर पर मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई। सांसद ने कहा कि विधायक कुलदीप राज के साथ मिल कर लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर भाजपा सचिव शील मगोत्रा जिला विकास परिषद सदस्य पौनी रीता शर्मा जिला विकास परिषद सदस्य पौनी ऐ केवल कृष्ण शर्मा पुलिस के उच्च अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें