जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, "कुछ ऐसी ताकतें हैं जो हमारे भाईचारे को तोड़ना चाहती हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर का भाईचारा बहुत मजबूत है। जिस भाईचारे पर मेरे रब, मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद हो वह भाईचारा इतनी आसानी से नहीं टूट सकता... कुछ लोग इस भाईचारे को तोड़ने की कोशिशें करते हैं... सदियों से लोग साजिशें करते हैं, ये नहीं चाहते कि जम्मू-कश्मीर का भाईचारा रहे लेकिन जम्मू-कश्मीर का भाईचारा बहुत मजबूत है। हमने 36 साल का उग्रवाद देखा है, कितने लोग मारे गए... लेकिन कभी हमारा भाईचारा टूट नहीं सका, तो हमारा अब भी बहुत भाईचारा मजबूत रहेगा..."