सोमवार तड़के एक बार फिर आतंकियों ने CRPF कैम्प को निशाना बनाया। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में CRPF की 45वीं बटालियन के कैम्प पर हमला करने की कोशिश हुई जिसे जवानों ने विफल कर दिया। CRPF जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया और उनके पास से काफी हथियार और गोला बारूद बरामद किया।