बांदीपोरा जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक और धार्मिक महत्व वाले मंदिरों एवं धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए 4.94 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रशासन के अनुसार डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे, जिससे विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।