रियासी के जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एनएसएस युनिट ने वीरवार को फिट इंडिया स्वच्छता आजादी 4.0 के तहत तीन किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई। प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर कौर के दिशानिर्देश पर एनएसएस अफसर अजय कुमार की देखरेख में यह आयोजन किया गया। इसमें सौ एनएसएस छात्र शामिल हुए। छात्र वर्ग में बीए पहले सेमेस्टर के गौरव सिंह ने जीत हासिल की। विक्रम राजपूत ने दूसरा और यासिर इकवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में पहले स्थान पर बीए पांचवें सेमेस्टर की बसुधा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। बबली देवी ने दूसरा और तीसरे सेमेस्टर की छात्रा पायल देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।