जम्मू संभाग के जिला कठुआ के गोविंदसर के ग्रामीणों का शिष्टमंडल शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने फाइलें भी बना ली हैं, लेकिन उन्हें योजना की सुविधा नहीं मिल रही है। इसी मसले को लेकर वे आज बीडीओ कार्यालय पहुंचे, ताकि उनकी समस्या का हल हो सके।