दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में तेज हवाओं और भारी ओलावृष्टि ने सेब के बागों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, जिससे सैकड़ों बागवान प्रभावित हुए हैं। चैगुंड, औडू, डैरू, कीगम, डोमपोरा, नायदगुंड, कलमपोरा और दरमडोरा सहित कई गांवों में सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची है। किसानों के अनुसार, कई क्षेत्रों में लगभग 95 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है, जिससे उनकी आजीविका और भविष्य की आय पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।