अमरनाथ यात्रा के शुरू होते ही काजीगुंड और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय लोगों ने नवयुग टनल के पास गेटवे ऑफ कश्मीर पर पहुंचकर पहले जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया। कश्मीर घाटी में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का फूलों और जयकारों के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।