गांदरबल पुलिस ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत बदामपोरा और गुंड में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय और प्रतिक्रिया प्रणाली की जांच करना था।