गांदरबल के वुसन निवासी इंजीनियर आमिर नजीर ने नौकरी के पीछे भागने की बजाय खुद की राह बनाई और उद्यमिता को अपनाकर सफलता की मिसाल पेश की। नौकरी न मिलने पर स्वरोजगार का रास्ता अपनाया है। वर्ष 2022 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आमिर ने करीब ढाई साल तक नौकरी की तलाश की, लेकिन जब कोई अवसर नहीं मिला तो उन्होंने पिता के पुश्तैनी मछली पालन व्यवसाय को अपनाने का फैसला लिया।