बांदीपोरा के कुनन इलाके में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए पंचायत घर, सीएफसी और स्कूल भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर हालत में खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की पारदर्शी जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।