बांदीपोरा की उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने खराब मौसम के दौरान लोगों और पर्यटकों को नदियों, नालों, झीलों तथा अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह जारी की है। जिला प्रशासन ने संभावित हादसों को रोकने के लिए लोगों से सतर्क रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।