गुरु नाभादास समाज कल्याण परिषद एवं एमबीपीए द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत महिला विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति अभियान में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।