उधमपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक स्पेशल ड्राइव चलाते हुए मिनी बसों और अन्य वाहनों से प्रेशर हॉर्न और म्यूजिक सिस्टम को हटाया। जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिनी बसों में कई बार सफर के दौरान तेज ध्वनि के साथ गाने लगा दिए जाते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। उन्हें मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ये ड्राइव चलाई गई है।