जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के संगूर चौक पर गुरुवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और जिला प्रशानस की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई घरों व दुकानों को तोड़ा गया। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे का काम शुरू होते ही इन लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए थे, जिस पर आज कार्रवाई की गई है।