उधमपुर के एमएच चौक की सड़क पिछले आठ महीनों से बदहाल हालत में है, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है।