जम्मू संभाग के सरकारी, निजी और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को फिजिक्स वाला के राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप टेस्ट की जानकारी उपलब्ध करवाने और इसके आयोजन में सहयोग करने संबंधी शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन ने सवाल उठाया कि जब एक ओर विद्यार्थियों को निजी ट्यूशन और कोचिंग से दूर रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर किसी निजी संस्थान के टेस्ट और उसकी योजनाओं को स्कूलों के माध्यम से प्रचारित करने का आदेश क्यों जारी किया जा रहा है।