फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव-शक्ति की प्रतीक छड़ी मुबारक की शंकराचार्य मंदिर में भव्य पूजा, हरि पर्वत की ओर रवाना

श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या) के पावन अवसर पर वीरवार को सुबह गोपाद्री पर्वत स्थित शंकराचार्य मंदिर में श्री अमरनाथ जी की पवित्र छड़ी की भव्य पूजा अर्चना हुई। दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरी की अगुवाई में छड़ी लेकर पहुंचे जत्थे का श्रद्धालुओं ने बम बम भोले के जयघोष के साथ स्वागत किया। महंत दीपेंद्र गिरी के साथ ही अन्य लोगों ने मंदिर में स्थित शिवलिंग का रुद्राभिषेक, छड़ी पूजन और ध्वजा पूजन किया। इस दौरान सेना के जवानों ने शंकराचार्य मंदिर पर पहुंचे सैकड़ों भक्तों के बीच प्रसाद स्वरुप केला और चना का वितरण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें