फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी रियासत, हमारा हक! पूर्ण राज्य के लिए कांग्रेस की भूख हड़ताल जारी

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों द्वारा की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर धरना दे रहे कुपवाड़ा के कांग्रेसियों ने कहा कि ‘हमारी रियासत, हमारा हक’ है। हम इसे लेकर रहेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पूर्व में लोकसभा में घोषणा की थी कि वह जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे, तो अब अपना वादा पूरा करें। यहां की अवाम को उनका हक दें। इस दौरान बांदीपोरा के विधायक निजाम दीन भट ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा देने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के दौरान केंद्र सरकार को दो माह में जवाब देने के आदेश की बात पर कहा कि उन्हें उच्चतम न्यायालय पर पूरा भरोसा है। फैसला जम्मू-कश्मीर की जनता के पक्ष में ही आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें