फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदीपोरा में बिजली कटौती और पानी की समस्या पर स्थानीय निवासियों का प्रशासन से समाधान की मांग

बांदीपोरा जिले के निवासी बिजली की कटौती, लो वोल्टेज और पानी की कमी से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने मीडिया से बातचीत में बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि सर्दियों में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, इलाके में पाइप से पानी की सुविधा भी नहीं है, जिसके कारण उन्हें गंदा पानी नदियों से लाना पड़ता है। निवासियों ने अपनी परेशानियों को लेकर एक नया ट्रांसफार्मर की मांग की है और कहा कि 50 से अधिक घरों को इससे परेशानी हो रही है। यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे जिला मुख्यालय की ओर विरोध मार्च निकालने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें