फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में भी अडिग, सीमा पर डटीं बीएसएफ की महिला जवान

घने कोहरे और धुंध की आड़ में घुसपैठ की आशंका, किश्तवाड़ व उधमपुर में सक्रिय आतंकियों की चुनौती के बीच जम्मू संभाग में नववर्ष के जश्न के लिए पर्यटक स्थलों पर पर्यटक उमड़ेंगे। जश्न के इस माहौल में कोई खलल न पड़े इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां पर्यटन स्थलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तक अलर्ट हैं। जिला पुलिस, एसओजी, अर्द्धसैनिक बल और विशेष टीमों की तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार धुंध की आड़ में आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। उधमपुर और किश्तवाड़ में भी लंबे समय से आतंकी सक्रिय हैं। वर्ष 2025 में इन दोनों जिलों में लगातार आतंकी मुठभेड़ हुई हैं जिनमें आतंकी बचकर भागने में कामयाब हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें