बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की 122 RCC ने गुरुवार सुबह गांदरबल जिले के सोनमर्ग-गुमरी-कारगिल हाईवे पर बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया। जोजिला पास, कप्तान मूड, आबी माथ, बालताल और सोनमर्ग क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बाद इस मार्ग को बंद कर दिया गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही भी रुक गई थी। BRO ने बर्फ हटाने के कार्य को तेज किया ताकि इस महत्वपूर्ण हाईवे पर यातायात को फिर से बहाल किया जा सके।